कैंपस : भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए रोड शो कर किया जागरूक

इकाई ने रोड शो और एक प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया. इसमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर जोर दिया गया

संवाददाता, पटना

संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की एनएसएस इकाई ने केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा शुरू किये गये सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत राष्ट्र की प्रगति के लिए सांस्कृतिक पहचान का महत्व विषय पर लोगों को जागरूक किया. इकाई ने रोड शो और एक प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया. इसमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर जोर दिया गया. इस अवसर पर कॉलेज के स्वयंसेवकों के साथ-साथ मेंटेनेंस, मेस और प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी इस प्रतिज्ञा में भाग लिया. पटना जिले के एनएसएस नोडल अधिकारी अजय कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि भ्रष्टाचार केवल धन संबंधी घोटालों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन न करना भी भ्रष्टाचार है. यह कार्यक्रम द्वितीय वर्ष के एनएसएस स्वयंसेवक अमन कुमार और अजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >