राजद की राजनीतिक विचारधारा ‘पारिवारिक आरक्षण’ से प्रेरित

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा है कि राजद की राजनीतिक विचारधारा पूरी तरह से पारिवारिक आरक्षण से प्रेरित है.

संवाददाता, पटना

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा है कि राजद की राजनीतिक विचारधारा पूरी तरह से पारिवारिक आरक्षण से प्रेरित है. उनकी राजनीतिक शब्दावली में गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए कोई स्थान नहीं है. श्री कुशवाहा ने कहा कि जब-जब जनता ने लालू परिवार को सेवा का अवसर दिया, तब-तब उन्होंने जनहित की उपेक्षा कर निजी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. आज वही लोग विपक्ष में बैठकर आरक्षण के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. बिहार की जनता ऐसे दोहरे चरित्र वाले नेताओं के बहकावे में अब कभी नहीं आयेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब बिहार की कमान नीतीश कुमार ने संभाली, तब उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं. जातीय गणना और उसके आंकड़ों के आधार पर आरक्षण की सीमा में की गयी बढ़ोतरी उनकी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >