बिहार की भूमि विधियां पुस्तक का विमोचन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार की भूमि विधियां नामक पुस्तक का विमोचन किया.

संवाददाता,पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार की भूमि विधियां नामक पुस्तक का विमोचन किया. इस अवसर पर सचिव जय सिंह, किताब के लेखक राधा मोहन प्रसाद, विभाग के विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय तथा आजीव वत्सराज भी उपस्थित थे. पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुये अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस एक किताब से जमीन के कानून से संबंधित सभी अधिनियमों एवं नियमावली की जानकारी रैयतों को एक ही स्थान पर मिल सकेगी. हिंदी में उपलब्ध करायी जा रही यह पुस्तक सभी के लिए उपयोगी है. पुस्तक में विभाग के द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली भूमि सुधार संबंधी नीतियों को भी समेकित किया गया है. इसमें बेतिया राज की संपत्तियों को निहित करने वाले अधिनियम, 2024 को भी जगह दी गयी है. उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में बिहार काश्तकारी अधिनियम, 1885, बंगाल एलुवियन एवं डिल्यूवियन विनियम, 1825, बंगाल एलुवियन एवं डिल्यूवियन एक्ट, 1847, बंगाल गंगबरार भूमि बन्दोबस्ती अधिनियम, 1858, बंगाल गंगबरार संशोधन अधिनियम, 1868, बिहार बकाश्त विवाद निपटारा अधिनियम, 1947 अधिनियम सभी का हिन्दी अनुवाद किया गया है. विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि बिहार की भूमि विधियां शीर्षक के अन्तर्गत जमींदारी उन्मूलन के पूर्व में अधिनियमित तथा वर्ष 1950 के बाद विभिन्न भूमि विषयों से संबंधित अधिनियमों, नियमावलियों, खास महाल नीति, रैयती भूमि लीज नीति को एक साथ संकलित कर हिन्दी भाषा में पुस्तकबद्ध रूप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >