संवाददाता, पटना
जदयू प्रदेश प्रवक्ताओं ने राहुल गांधी के बयान को देश के पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय सहित बाबा साहब आंबेडकर का अपमान बताया है. साथ ही कहा है कि इस समुदाय से राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिये. जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद और मीडिया पैनलिस्ट किशोर कुणाल ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि छोटी जाति के नाम से संबोधित कर राहुल गांधी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं का अपमान करने का काम किया है. आज जिस जाति को राहुल गांधी छोटी जाति कह रहे हैं उस समुदाय को कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया और कभी उनके हित की बात नहीं सोची.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
