पीयू- जुलाई से यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किये जायेंगे लेक्चर
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय के डिजिटल स्टूडियो में शिक्षकों का लेक्चर रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया गया है. नये सत्र यानी जुलाई से यूजी और पीजी के विद्यार्थी इस डिजिटल स्टूडियो का लाभ उठा सकेंगे. डिजिटल स्टूडियो के प्रभारी प्रो अतुल आदित्य पांडेय ने बताया कि यूजी और पीजी में संचालित सभी पाठ्यक्रमों का लेक्चर सिलेबस के अनुसार तैयार कराया जा रहा है. जुलाई में यूजी और पीजी के पांच-पांच लेक्चर रिकॉर्ड किये जायेंगे. रिकॉर्ड किये गये लेक्चर को विश्वविद्यालय के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया जायेगा. इसमें सेमेस्टर एक, दो और पांच के पाठ्यक्रम को सबसे पहले शामिल किया जायेगा. दिसंबर तक कुल 300 लेक्चर अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया किया इस कार्य में रिटायर्ड शिक्षकों का भी सहयोग लिया जा रहा है. सभी विभागों के विभागाध्यक्ष से लेक्चर तैयार करने के लिए शिक्षकों की सूची मांगी गयी है.
रवींद्र नाथ टैगोर और वीर कुंवर सिंह की जीवनी हुआ अपलोड
डिजिटल स्टूडियो के सहयोग से वीर कुंवर सिंह जयंती पर उनकी जीवनी से संबंधित लेक्चर अपलोड किया गया है. वीर कुंवर सिंह की जीवनी को प्रो इम्तियाज हुसैन ने तैयार किया है. इसके अलावा महात्मा बुद्ध की जीवनी को भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया गया है. महात्मा बुद्ध के जीवनी को तैयार करने में दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ अमिता जायसवाल और डॉ किरण कुमारी ने सहयोग किया है. इसी तरह रवींद्र नाथ टैगोर को संगीत में रुचि थी. इसको देखते हुए संगीत विभाग की डॉ नीरा चौधरी और प्रो अरविंद कुमार ने रवींद्र नाथ टैगोर के जीवन से जुड़ी चीजों को तैयार को चैनल पर अपलोड किया गया है. कला शिल्प महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राखी कुमारी के सहयोग से प्राचीन कलाकृति को भी चैनल पर अपलोड किया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.