नकदी और जेवर समेत चार लाख की संपत्ति चोरी

चोरों ने घर की खिड़की तोड़ कमरे में घुस कर 40 हजार नकद समेत साढ़े तीन लाख के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया

दानापुर. शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. थाना क्षेत्र के आरकेपुरम के संजीव कुमार के बंद मकान को इस बार चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने घर की खिड़की तोड़ कमरे में घुस कर 40 हजार नकद समेत साढ़े तीन लाख के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है. इस संबंध में संजीव कुमार ने थाने में चोरों के विरूद्ध लिखित शिकायत की है. लिखित आवेदन में संजीव कुमार ने बताया कि पत्नी के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर बंद कर सामान खरीदारी करने बाजार गये थे. जब खरीदारी कर दो घंटे के बाद पहुंचे तो देखा कि कमरे की खिड़की टूटी हुई है और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने खिड़की तोड़ घर में घुस कर गोदरेज और अलमारी समेत बॉक्स तोड़ कर नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर ले गये. प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >