पटना. बिहार में सहकारिता महाविद्यालय के संबद्धता हेतु सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने गुरुवार को इरमा और आनंद, गुजरात के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की. अपने गुजरात प्रवास कार्यक्रम के दौरान डाॅ प्रेम कुमार ने आनंद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद का भ्रमण किया. केंद्र सरकार द्वारा इस संस्थान को त्रिभुवन दास विवि के रूप में बनाये जाने की घोषणा कर दी गयी है. बिहार में भी एक सहकारी महाविद्यालय बनाने का प्रस्ताव है. मंत्री द्वारा इस महाविद्यालय में शीघ्र ही शैक्षणिक कार्यक्रम आरंभ करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. इस प्रयास को मूर्त रूप देंने के लिए उन्होंने इरमा के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में प्रस्तावित महाविद्यालय की संबद्धता त्रिभुवन दास विवि से करने पर चर्चा की गयी. पदाधिकारियों के द्वारा इस संबंध में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. उनके द्वारा आवश्यक हैंड होल्डिंग प्रदान करने की भी बात कही गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
