पीपीयू- कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की.

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उच्च शिक्षा के विकास और विश्वविद्यालय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई. कुलपति प्रो सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना और नालंदा के विभिन्न प्रखंडों में नवस्थापित प्रखंड डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों की तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति करने की जानकारी दी व विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने व शोध और नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >