पीपीयू : राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों को मिला करियर गाइडेंस

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया. सत्र की अध्यक्षता प्रॉक्टर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की नोडल अधिकारी प्रो कीर्ति ने किया. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार और करियर के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते हैं. इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता डॉ सपना बरुआ ने राजनीति विज्ञान विषय से प्री-पीएचडी कोर्स वर्क कर रहे विद्यार्थियों को देश के विभिन्न शिक्षण और शोध संस्थानों व रोजगार के संभावित अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. पीपीयू की कुलानुशासक सह नोडल अधिकारी प्रो कीर्ति ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की. विद्यार्थियों को अपने विषय ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, व्यवहार-कौशल, शिष्टाचार व प्रभावी संवाद क्षमता का भी विकास करना चाहिए. कार्यक्रम में प्रो रीती कुमारी, प्रो सलोनी, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ राणा एन के सिंह के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >