चोर-चोर कह पुलिस पर हमला तीन कर्मी घायल, आरोपी को छुड़ाया

patna news: मसौढ़ी . धनरूआ के कादिरगंज थाना के पांडेय बिगहा गांव में शनिवार की रात एक कांड के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस बल पर स्थानीय ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी कर हमला कर दिया. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये.

मसौढ़ी . धनरूआ के कादिरगंज थाना के पांडेय बिगहा गांव में शनिवार की रात एक कांड के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस बल पर स्थानीय ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी कर हमला कर दिया. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. इधर इस मामले में पुलिस तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक कादिरगंज थाना में नामजद फरार अभियुक्त स्थानीय गांव निवासी कौलेश कुमार उर्फ अमित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस शनिवार की रात सादे लिवास में पांडेय बिगहा गांव पहुंची. इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे पकड़ भी लिया लेकिन जब उसे वहां से थाने ले जाने लगी तो गांव की महिलाओं ने चोर चोर का शोर मचा दिया और ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी और आरोपी कौलेश को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया. रोड़ेबाजी में कादिरगंज थाना के अवर निरीक्षक रवीश कुमार, गृह रक्षक हिमांशु कुमार व धर्मेन्द्र कुमार घायल हो गये. इधर पुलिस पर हुए हमले की खबर सुनकर अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस दौरान पुलिस ने रोड़ेबाजी करने वाली तीन महिला गोपाल प्रसाद की पत्नी ममता देवी, सुदर्शन प्रसाद की पत्नी रेखा देवी व अरविन्द प्रसाद की पत्नी मालती देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत कादिरगंज थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि रोड़ेबाजी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर पुलिस से पिस्टल छिनने का प्रयास भी किया. जख्मी अवर निरीक्षक रवीश कुमार के बयान पर 11 ज्ञात व 15-20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >