PHOTOS: गंगा की तेज धार में डूबने लगा शख्स, तभी गमझा फेंक कर युवक ने बचाई जान, तस्वीरों में देखिए पूरा मामला

1 / 6
PHOTOS: गंगा की तेज धार में डूबने लगा शख्स, तभी गमझा फेंक कर युवक ने बचाई जान, तस्वीरों में देखिए पूरा मामला
फुल स्क्रीन में देखें

डूबते युवक को बचाते दूसरे युवक की तस्वीर

Ganga Water Level Patna: पटना के कई घाटों पर गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. इस बीच राजधानी के एलसीटी घाट पर हादसा होते-होते टल गया. उफनती गंगा नदी में एक युवक अचानक डूबने लगा, लेकिन वहां मौजूद एक अन्य युवक ने किसी तरह उसकी जान बचाई.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

LCT गंगा घाट पर डूबता युवक

पटना के LCT गंगा घाट पर डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने के लिए मौके पर मौजूद शख्स ने गमछा फेंका. गमछे के सहारे डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की गई. घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

युवक को बचाने की जद्दोजहद

गंगा की तेज धार के बीच एक जिंदगी बचाने की कोशिश का यह पल कैमरे में कैद हुआ. पटना के LCT गंगा घाट पर एक व्यक्ति डूबने लगा. तभी वहां मौजूद एक शख्स ने बिना देर किए उसकी तरफ गमछा फेंका और उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. तस्वीर में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद का पूरा दृश्य दिखाई दे रहा है.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

डूबते युवक को दूसरे युवक ने बचाया

घटना ऐसे समय हुई है, जब पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी का पानी घाटों के आसपास तेजी से फैल रहा है और कई निचले इलाकों में भी पानी पहुंचने लगा है. ऐसे में गंगा घाटों पर जाने वाले लोगों के लिए बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव खतरे का कारण बन रहा है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा के बीच बना टापू

गुरुवार को जेपी गंगापथ गोलंबर के नीचे वाले हिस्से में बनी चौपाटी कुछ ही घंटों में पानी से घिर गई. दोपहर तक पानी बढ़ने के कारण पूरा हिस्सा धीरे-धीरे टापू की तरह नजर आने लगा. पटना के बिंद टोली इलाके में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पटना के दीघा घाट और हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है. हाथीदह में खतरे का निशान 41.76 मीटर, जबकि दीघा घाट पर 50.45 मीटर है. यानी दोनों जगह पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने की संभावना है.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा किनारे जुटी लोगों की भीड़

दूसरी तरफ, कहलगांव में शनिवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने का अनुमान जताया गया है. बढ़ते जलस्तर के बीच LCT घाट की यह तस्वीर सिर्फ एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश नहीं दिखाती, बल्कि गंगा के बढ़ते खतरे की भी तस्वीर पेश करती है. तेज बहाव के बीच एक छोटी-सी लापरवाही भी जान पर भारी पड़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >