विजयी जुलूस से पहले प्रशासन की लेनी होगी अनुमति

बिहार में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. खुफिया सूचनाओं के बाद गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी व डीआइजी सहित जिलों के डीएम-एसपी को पत्र लिख कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं.

पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को सतर्कता बरतने के दिये निर्देश संवाददाता, पटना बिहार में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. खुफिया सूचनाओं के बाद गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी व डीआइजी सहित जिलों के डीएम-एसपी को पत्र लिख कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं. एजेंसियों का मानना है कि चार जून को मतगणना की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा विजयी जुलूस निकाले जाने के दौरान उल्लास में सांप्रदायिक व सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाली टिप्पणी या नारा लगाने की कार्रवाई हो सकती है. इसको देखते हुए पूर्वानुमति के बाद ही विजयी जुलूस निकाले जाने के निर्देश दिये गये हैं. इन जुलूसों की निगरानी में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी. राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि सभी संवेदनशील गतिविधियों के संदर्भ में पैनी निगरानी के साथ राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाये. छोटे-छोटे गश्ती दल बनाकर संवेदनशील स्थानों पर गश्ती सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद जीते उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा विपक्ष के प्रति उग्र नारा लगाये जाने की संभावना हैं, जिससे शांति भंग होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. जिलों में 100 कंपनी से अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती पुलिस मुख्यालय के मुताबिक मतगणना को लेकर जिलों में 100 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही बी-सैप व जिला पुलिस के जवानों को भी बड़ी संख्या में मतगणना केंद्रों व उसके आस पास क्षेत्रों में तैनात किया गया है. तनावग्रस्त क्षेत्रों में तैनाती को लेकर भी अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया है. पुलिस मुख्यालय ने मतदान बाद हिंसा वाले क्षेत्रों ने खास नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं. सारण में मतदान के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जबकि कई घायल हुए थे. इसी तरह पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग की घटना हुई थी. इसके अलावा आरा व नालंदा सहित कई जगहों पर चुनाव से जुड़ी हिंसा की घटनाओं को देखते हुए संबंधित डीएम-एसपी को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं. मुख्यालय ने कहा है कि शांति भंग की संभावना वाले स्थल को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करें. साेशल मीडिया पर भी कड़ी नजर मतगणना परिणाम के बाद उन्मादियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी नजर रखी जायेगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय सहित जिलों का सोशल मीडिया कंट्रोल रूम 24 गुणा सात घंटे कार्यरत रहेगा. किसी भी भड़काऊ या सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले पोस्ट पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >