अमृत स्नान पर महाकुंभ जाने वालों की पटना जंक्शन पर उमड़ी भीड़, ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों का हंगामा

Mahakumbh: अमृत स्नान को लेकर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल व दानापुर जंक्शन समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर उमड़ रही है. जिससे कई लोग रिजर्वेशन होने के बावजूद भी ट्रेन पर नहीं चढ़ पा रहे हैं.

Mahakumbh: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल व दानापुर जंक्शन समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को पटना जंक्शन पर तय क्षमता से दोगुने से अधिक यात्री पहुंच गये. प्लेटफॉर्म नंबर चार, पांच व छह नंबर पर जबरदस्त भीड़ जुट गयी. भीड़ इतनी थी कि यात्री ट्रेन में नहीं घुस पाये. जंक्शन से होकर प्रयागराज जाने वाली विक्रमशिला, पूर्वा, मगध, संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनों में यात्री स्लीपर में नहीं घुस पाये. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

स्टेशन डायरेक्टर के चैंबर में पहुंचे यात्री, मिले गायब

संपूर्ण क्रांति व विक्रमशिला एक्सप्रेस के कोच में नहीं घुसने व ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों ने पटना जंक्शन पर हंगामा किया. नाराज यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्टेशन के निदेशक के चैंबर में पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले. यात्रियों ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ही अधिकतर वेटिंग वाले यात्री बैठ गये थे. कुछ कोच के गेट भी नहीं खुले थे. कुछ यात्रियों ने वीडियो बना कर रेलवे बोर्ड के एक्स अकाउंट पर शिकायत की है. तीन एवं चार नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर पैदल ऊपरी पुलों पर भीड़ देखी गयी, पर भीड़ को नियंत्रित करने वाले रेलवे पुलिस के जवान नदारद थे.

Also Read: गिरिराज के बाद जितन राम मांझी भी चाहते हैं सीएम नीतीश को मिले भारत रत्न, बताई ये वजह…

तेजस राजधानी, विक्रमशिला समेत 16 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची

कोहरे के कारण सोमवार को भी 16 ट्रेने देरी से पटना पहुंचीं. सबसे अधिक विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची. इसी तरह तेजस राजधानी एक्सप्रेस 44 मिनट, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे 17 मिनट, मगध एक्सप्रेस व श्रमजीवी एक्सप्रेस दो-दो घंटे, पूर्वी एक्सप्रेस एक घंटा, नयी दिल्ली दुरंतो 50 मिनट, गया पैसेंजर एक घंटे 22 मिनट, ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटे 40 मिनट, गया स्पेशल 51 मिनट, हावड़ा-हरिद्वार एक घंटे 17 मिनट, टाटा-बक्सर 38 मिनट, पंजाब मेल एक घंटा और गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >