'लड़कियों के शौकीन हैं' पवन सिंह, आम्रपाली दुबे के बयान से भोजपुरी इंडस्ट्री से सियासत तक बढ़ा तापमान

Pawan Singh : भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच का विवाद चर्चा में है. आम्रपाली के 'लड़कियों के शौकीन' वाले बयान पर पवन सिंह ने नाराजगी जताई, जिससे इंडस्ट्री और सियासत में हलचल बढ़ गई है.

Pawan Singh : भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में इस बार मनोरंजन के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के रिश्तों और विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. शो के नए प्रोमो में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, अभिनेता-गायक पवन सिंह और निरहुआ के बीच बातचीत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. खास बात यह है कि पवन सिंह अब सिर्फ भोजपुरी स्टार नहीं, बल्कि बिहार विधान परिषद के सदस्य भी हैं. ऐसे में शो में उनके बारे में की गयी टिप्पणी को लेकर चर्चा और बढ़ गयी है.

आम्रपाली की बात सुनकर गुस्से में दिखे पवन सिंह

शो के प्रोमो में नीलम सिंह पवन सिंह को लेकर कहती हैं कि उन्हें नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है. इसके बाद आम्रपाली दुबे कथित तौर पर पवन सिंह को लेकर कहती हैं कि वह ‘लड़कियों के शौकीन हैं’. यह बात सुनकर पवन सिंह नाराज नजर आते हैं. वह कहते हैं कि उन्हें इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं हैं. प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.

निरहुआ और आम्रपाली की दोस्ती में भी दिखी दरार

‘भोजपुरी बवाल’ के दूसरे प्रोमो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच भी तनाव का संकेत मिलता है. निरहुआ जब आम्रपाली के नखरों को लेकर बातचीत करते हैं, तो आम्रपाली भावुक होकर रोती दिखाई देती हैं. इसके बाद शो में दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठते हैं. हालांकि, आम्रपाली लगातार निरहुआ को अपना दोस्त बताती रही हैं. इससे शो का ड्रामा और बढ़ गया है.

निरहुआ और आम्रपाली

MLC बनने के बाद पवन सिंह की हर बात पर नजर

पवन सिंह के लिए यह विवाद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2026 में वह बिहार विधान परिषद (Bihar Politics) के सदस्य बने हैं. भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ था. ऐसे में भोजपुरी मनोरंजन (Pawan Singh News) की दुनिया में उनके बयान और टीवी शो से जुड़े विवाद अब उनके राजनीतिक प्रोफाइल के साथ भी चर्चा में आ रहे हैं.

‘भोजपुरी बवाल’ में पहले भी हुए कई बड़े खुलासे

इस रियलिटी शो (Bhojpuri Bawaal) में अब तक भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे सामने आ चुके हैं. काजल राघवानी ने पवन सिंह से जुड़े एक पुराने विवाद का जिक्र किया, जबकि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने बिना शादी मां बनने की इच्छा को लेकर भी बात की. पवन सिंह ने भी शो में अपनी अधूरी मोहब्बत का जिक्र किया है.

मनोरंजन के साथ राजनीति का तड़का

‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ राजनीतिक चेहरे भी नजर आ रहे हैं. पवन सिंह का MLC (Pawan Singh MLC) बनना और शो में उनके इर्द-गिर्द चल रहा विवाद इस पूरे घटनाक्रम को और दिलचस्प बना रहा है. अब आम्रपाली दुबे की टिप्पणी पर पवन सिंह का रिएक्शन और निरहुआ-आम्रपाली के बीच दिख रही नाराजगी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

VIDEO: Tejashwi Yadav Rajbhawan March: पटना में प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ता बोले- डरेंगे नहीं, लड़ेंगे, देखिये पूरी रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >