Patna Crime News:नेऊरा में सड़क हादसे में राजद नेता समेत दो की मौत, नौबतपुर में गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी

राजधानी पटना से सटे नेऊरा में सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि चुनावी रंजिश को लेकर पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के गडाईपुर गाँव मे हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया है.

बिहटा. राजधानी पटना से सटे नेऊरा में सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि चुनावी रंजिश को लेकर पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के गडाईपुर गाँव मे हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया है. सड़क हादसे में मरने वाले दोनों युवक की पहचान कर ली गई है. हदसे में दो की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

गोलीबारी में युवक जख्मी

चुनावी रंजिश को लेकर राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के गडाईपुर गाँव मे गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया है. इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. जख्मी की पहचान गदाईपुर निवासी पप्पू लाल का 20 वर्षिय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से पुलिस घटनास्थल पर ही कैंप कर रही है.

सड़क हादसे में दो की मौत

पटना से सटे नेऊरा में स्कूटी और ट्रक के आमने -सामने से हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले दोनों दोस्त बताये जा रहे हैं. मृतक की पहचान मार्केंडय और श्यामनंदन के रुप में हुई है. मार्केंडय राजद से जुड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >