PHOTOS: पटना के भद्र घाट पर गंगा में लहराया तिरंगा, रबर नावों पर SSB जवानों ने अनोखे अंदाज में मना स्वतंत्रता दिवस

1 / 6
PHOTOS: पटना के भद्र घाट पर गंगा में लहराया तिरंगा, रबर नावों पर SSB जवानों ने अनोखे अंदाज में मना स्वतंत्रता दिवस
फुल स्क्रीन में देखें

पटना के भद्र घाट पर गंगा में SSB जवानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

पटना के भद्र घाट पर एसएसबी जवानों ने स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाया. गंगा की लहरों पर रबर नावों में तिरंगा लहराते हुए जवानों ने देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया. ध्वजारोहण के बाद गंगा में उतरे जवानों ने एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में जोश भर गया.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

ध्वजारोहण के बाद गंगा में उतरे जवान

कार्यक्रम की शुरुआत भद्र घाट पर ध्वजारोहण के साथ हुई. एसएसबी के डीआईजी मुन्ना सिंह और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने जवानों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद जवान रबर नावों के साथ गंगा की ओर रवाना हुए.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

रबर नावों पर शान से लहराता रहा तिरंगा

गंगा की लहरों के बीच जवान रबर नावों पर आगे बढ़ते रहे. उनके हाथों में तिरंगा शान से लहरा रहा था. नावों पर सवार जवानों का यह दृश्य घाट पर मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा में गूंजा देशभक्ति का संदेश

बोटिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. जवानों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी दोहराया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

घाट पर मौजूद लोगों में दिखा उत्साह

गंगा किनारे मौजूद लोगों ने जब तिरंगा लेकर गुजरती नावों में एसएसबी जवानों को देखा तो माहौल देशभक्ति से भर गया. लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए और इस खास पल को मोबाइल कैमरों में कैद किया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जवानों ने दिया सुरक्षा का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसएसबी जवानों ने देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. अधिकारियों और जवानों ने देशवासियों के साथ सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जांबाज जवानों के साहस, त्याग और समर्पण को भी नमन किया. गंगा की लहरों के बीच रबर नावों और हाथों में लहराते तिरंगे ने भद्र घाट पर आजादी के जश्न को खास बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >