पटना में सरकारी बोर्ड लगी कार से 1 लाख की बीयर जब्त, तीन गिरफ्तार, जांच जारी

पटना सिटी में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. आयुक्त कृषि विभाग की बोर्ड लगी कार से करीब एक लाख रुपये की बीयर बरामद की गई है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Patna Crime: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुक्त कृषि विभाग के बोर्ड लगी कार से करीब एक लाख रुपये की बीयर बरामद की है.

यह कार्रवाई दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज टोल प्लाजा के पास की गई. मामले में विभाग ने जांच शुरू कर दी है.

कार से मिली 528 बोतल बीयर

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी.

जांच के दौरान कार से 528 पीस बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 264 लीटर बताई गई है. बरामद बीयर की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है.

तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त

इस मामले में उत्पाद विभाग ने नालंदा निवासी राजा कुमार और चंदन कुमार के अलावा पटना निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार किया है.

टीम ने कार को भी जब्त कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार, कार में हूटर लगा हुआ था, जिसकी भी जांच की जा रही है.

उत्पाद विभाग कर रहा पूरे मामले की जांच

उत्पाद विभाग की टीम बरामदगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और मनीष कुमार सहित सिपाही विवेक, पुरुषोत्तम, मनीष, अमरेश और लालचंद शामिल थे. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पटना जंक्शन से 7 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के 7 फोन बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >