Patna Rajiv Nagar Live : राजीव नगर में हुई कार्रवाई को संजीव चौरसिया ने बताया दमनकारी, देखें फोटो-वीडियो
Copied link
Patna Rajiv Nagar Live : पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर के इलाके में प्रशासन 70 मकानों को ध्वस्त करने में जुट गयी है. स्थानीय लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. आवासीय बोर्ड ने यहां लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया था. तब से विरोध जारी है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
संजीव चौरसिया ने कार्रवाई को बताया दमनकारी
पटना के राजीव नगर में जिला प्रशासन द्वारा किए गए बुलडोजर एक्शन को बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने दमनकारी कार्रवाई बताया है. हैदराबाद से वीडियो बनाकर जारी बयान में संजीव चौरसिया ने कहा है कि राजीव नगर की 20 एकड़ की जमीन को लेकर अंचलाधिकारी द्वारा दिया गया आदेश सरासर गलत है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
राजीव नगर में 12 लोग गिरफ्तार
पटना के राजीव नगर में जारी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों और पुलिस की झड़प हुई है. पुलिस ने दीघा भूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिलाधिकारी ने बताया कि मकान तोड़ने का काम शुरू हो गया है. शाम तक अवैध निर्माण वाले सभी मकान ध्वस्त कर दिए जाएंगे.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
पप्पू यादव को मकान मालिकों से मिलने नहीं दिया गया
जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज नेपाली नगर पहुंचे हैं. लेकिन यहां जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रशासन द्वारा मकान के मालिकों से बातचीत नहीं करने दी गई है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची पुलिस पर हमला
नेपाली नगर में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. जिससे सिटी एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
फिर से तोड़ने की करवाई शुरू
पटना के राजीव नगर में लोगों के गुस्से के बाद कुछ देर के लिए तोड़ने की कार्रवाई रोक दी गई थी. जिसे फिर से शुरू कर दिया गया है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
जिला प्रसाशन ने मृत्यु का किया खंडन
राजीव नगर में आज सुबह से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है. पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया है. 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं. किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है. मृत्यु के बारे में जो अफवाह फैलाई जा रही है जिला प्रशासन उसका खंडन करता है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
मौके पर पहुंचे पप्पू यादव
राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर चल विरोध चल रहा है. जहां मौके पर अब जाप अध्यक्ष पप्पू यादव भी पहुँच गए हैं.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
DM-SP को लोगों ने खदेड़ा
राजीव नगर पहुंचे डीएम और एसपी को स्थानीय लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा. लोगों ने डीएम और एसपी को मौके से खदेड़ कर भागा दिया. मौके पर युद्ध सा माहौल बना हुआ है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
मौके पर पहुंची दमकल
राजीव नगर में मौके पर दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया. किसी तरह की आगजनी को रोकने के लिए उठाया गया कदम.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
मौके पर पहुंचे डीएम
मौके पर पहुंचे पटना के एसएसपी और डीएम. लेकिन राजीव नगर थाने के अंदर ही बैठे हैं.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
पुलिस पर हमला
पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर इलाके में प्रशासन 70 मकानों को ध्वस्त करने के लिए पहुंचा है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया है. जिसमें सिटी एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. जबकि दो लोगों के मरने की सूचना है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
70 मकानों को ध्वस्त करने की चल रही प्रक्रिया
पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर (दीघा) के इलाके में प्रशासन 70 मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया चल रही है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
महिला सिपाही को लगी चोट
राजीव नगर के नेपाली नगर में भीड़ की पत्थरबाजी में महिला सिपाही को भी लगी चोट.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
महिला सिपाही को लगी चोटसिटी एसपी का फटा सिर
राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने गए सिटी एसपी का सिर फट गया है. साथ ही गोली लगने की भी सूचना है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
पुलिसकर्मी जख्मी
राजीव नगर में आवास बोर्ड के नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. भीड़ को काबू करने के क्रम में कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
पुलिस ने आंसू गैस छोड़ा
राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने गए पुलिस वालों ने भीड़ को काबू करने के लिए आँसू गैस का भी इस्तेमाल किया है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
दो लोगों के मरने की सूचना
राजीव नगर से दो लोगों के मरने की सूचना है, लेकिन अभी तक प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है. लोगों से लगातार शांति बनाए जाने की अपील की जा रही है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
पुलिस ने की फायरिंग
राजीव नगर में मौके पर भारी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स ने लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
बुलडोजर से अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन
राजीव नगर में मकान तोड़ने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता भी बुलाया गया है. सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में प्रशासन की टीम बुलडोजर से अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन ले रही है. डीसीएलआर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
राजीव नगर में फायरिंग
राजीव नगर में मकान तोड़ने का विरोध कर रहे लोगों ने जमकर बवाल किया. भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की है. नेपाली नगर में भी पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा है. मौके पर तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है.
बिजली आपूर्ति भी ठप
राजीव नगर के नेपाली नगर में सुबह से बिजली आपूर्ति भी ठप है.
8:58 PM. 3 Jul 228:58 PM. 3 Jul
अवैध कब्जा हटाने पहुंचा प्रशासन
प्रशासन के अनुसार ये सभी घर बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाये गये हैं. इन घरों को तोड़ने के लिए प्रशासन की टीम रविवार को पौ फटते ही करीब 14 बुलडोजर (जेसीबी) लेकर पहुंची. इलाके में हंगामा रोकने के लिए करीब दो हजार पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. इस पूरी कार्रवाई का विरोध करने के दौरान करीब सात लोग आग से झुलस गये हैं.
3:28 PM. 3 Jul 223:28 PM. 3 Jul
70 मकानों को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासन
रविवार की सुबह पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर (दीघा) के इलाके में प्रशासन 70 मकानों को ध्वस्त करने में जुट गयी है. प्रशासन की इस कार्रवाई से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. आक्रोषित लोग सड़कों पर उतर गये हैं. कुछ लोगों द्वारा प्रशासन की टीम पर पथराव करने की भी खबर आयी है.
मुख्य बातें
Patna Rajiv Nagar Live : पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर के इलाके में प्रशासन 70 मकानों को ध्वस्त करने में जुट गयी है. स्थानीय लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. आवासीय बोर्ड ने यहां लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया था. तब से विरोध जारी है.