पटना के रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन होगी रेलवे क्वार्टर की शिकायत, RBMS ऐप लॉन्च

Patna Railway RBMS App: पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे क्वार्टरों की मेंटेनेंस के लिए RBMS ऐप लॉन्च किया है. अब कर्मचारी फोटो, वीडियो और ऑनलाइन आवेदन के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna Railway RBMS App: दानापुर रेल मंडल समेत पूर्व मध्य रेलवे के सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले रेलकर्मियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब रेलवे कॉलोनियों के क्वार्टरों की मरम्मत और रखरखाव की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इसके लिए दानापुर मंडल ने RBMS (Railway Building Maintenance System) ऐप लॉन्च किया है.

RBMS ऐप से दर्ज होगी शिकायत

रेलवे कर्मचारियों को अब क्वार्टर की किसी भी समस्या के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. वे RBMS ऐप पर फोटो, वीडियो या लिखित विवरण के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे. शिकायत मिलने के बाद इंजीनियरिंग और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी और समस्या का समाधान करेगी.

मैनुअल व्यवस्था पूरी तरह खत्म

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2024 में इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया था. रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद पूर्व मध्य रेलवे में इसे लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही क्वार्टरों की मेंटेनेंस की पुरानी मैनुअल व्यवस्था को समाप्त करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ऐप

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि RBMS ऐप कर्मचारियों की सुविधा के लिए विकसित किया गया है. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप पर कर्मचारी अपना जोन, डिवीजन, कॉलोनी का नाम, पता, क्वार्टर नंबर और पहचान पत्र की जानकारी दर्ज कर शिकायत भेज सकते हैं.

शिकायतों की ऑनलाइन होगी मॉनिटरिंग

नई व्यवस्था में यह आसानी से पता चल सकेगा कि कितनी शिकायतें लंबित हैं, किस शिकायत का समाधान हुआ और उसे निपटाने में कितना समय लगा. इससे शिकायतों की पारदर्शी निगरानी होगी और कर्मचारियों को भी अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी.

यूनियनों ने किया स्वागत

दानापुर रेल मंडल की विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में लंबे समय से क्वार्टरों की खराब स्थिति और रखरखाव को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं. रेलवे यूनियनों ने इस नई डिजिटल व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी. साथ ही इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करना भी जरूरी होगा.

ALSO READ: असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं? UGC के नए नियम जानिए, कब जरूरी होगा NET और किसे मिलेगी छूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >