पटना में आज का मौसम, शपथ ग्रहण को लेकर हलचल तेज, प्रमुख मंदिरों में दर्शन टाइमिंग, ओपीडी जानिए

पटना में आज मौसम शुष्क रहेगा. अगले चार दिनों में तीन से पांच डिग्री तक शहर का तापमान बढ़ सकता है. सम्राट मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर शहर में हलचल तेज है. प्रमुख मंदिरों में दर्शन टाइमिंग निर्धारित है.

Patna News: (अनिकेत त्रिवेदी) शहर और आसपास का मौसम गुरुवार को शुष्क रहेगा और दिन में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो पटना शहर में अगले चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुरुवार को पूरे उत्तर बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में बादल छाये रहेंगे और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा बहेगी. बिजली चमकने के साथ बारिश भी होगी. उसके बाद तीन दिनों तक प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

प्रमुख मंदिरों में दर्शन की टाइमिंग

पटना जंक्शन हनुमान मंदिर- पटना जंक्शन स्थित भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत को सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं. इसके लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा. महावीर मंदिर में सुबह का आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होता हे. इसके बाद आरती सुबह 11 बजे, शाम चार बजे, संध्या आरती 7. 30 बजे और शयन आरती 10.30 बजे होता है.

इस्कॉन मंदिर में दर्शन की टाइमिंग

बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नामसे जाना जाता है, भगवान कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं. सुबह का मंगला आरती 4. 30 बजे से होता है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होता है. लेकिन सुबह का मंगला आरती को ही सीधा प्रसारण किया जाता है जिसे इस्कॉन पटना डॉट कॉम पर जाकर आरती में शामिल हो सकते हैं.

श्री गौड़ीय मठ : वस्त्रहरण के वेश में श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन

मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्री कृष्ण चंदन यात्रा, फुल बंगला दर्शन के 18वें दिन भगवान श्री कृष्ण के वस्त्रहरण के वेश में दिव्य दर्शन कर सकेंगे. आज शाम सात बजे से रात नौ बजे तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भजन होगा.

पीएमसीएच: ओपीडी

विभाग का नाम डॉक्टर्स का नाम

1: दंत रोग – डॉ अभिषेक सिन्हा

2: इएनटी – डॉ प्रीति शर्मा

3: नेत्र रोग – डॉ सुनील कुमार, डॉ संतोष कुमार

4: गायनोकोलॉजी – डॉ संगीता सिन्हा

5: कैंसर – डॉ प्रो. रवि ब्याहूत

6: मेडिसिन – डॉ हिमांशु कुमार

7: न्यूरोलॉजी – डॉ संजय कुमार, डॉ मुनीष कुमार, डॉ गुंजन कुमार

8: ऑथोपेडिक्स – महेश प्रसाद

9: शिशु रोग – डॉ अनिल कुमार तिवारी

10: स्किन रोग – डॉ आकांक्षा, डॉ अभिषेक कुमार झा, डॉ वंशिका

शहर में आज

1- पीयू- प्री प्रीएचडी कोर्स वर्क का इंडक्शन मीट, सेमिनार हॉल, पटना कॉलेज में सुबह 11.30 बजे2- फ्री एनुअल हेल्थ चेकअप, इएसआइसी, बिहटा

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शहर में हलचल तेज

पटना में गुरुवार को प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज पहुंच रहे हैं. जिसको लेकर शहर में हलचल तेज है. सम्राट कैबिनेट के विस्तार को लेकर सियासी गतिविधि तेज है. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है. दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम प्रस्तावित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

Sakshi kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >