चिड़िया घर जाने वाले ध्यान दें! जू सहित पटना के इन पार्कों का समय बदला, अब इतने बजे से होगी एंट्री

Patna News: पटना जू, इको पार्क सहित राजधानी के 30 से अधिक पार्कों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव नवंबर से हो गया है. एक नवंबर से अब पार्कों के खुलने का समय सुबह सवा पांच बजे के बदले साढ़े पांच बजे होगा.

Patna News: पटना जू, इको पार्क सहित राजधानी के 30 से अधिक पार्कों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव नवंबर से हो गया है. एक नवंबर से अब पार्कों के खुलने का समय सुबह सवा पांच बजे के बदले साढ़े पांच बजे होगा. वहीं पार्क शाम आठ बजे के बदले सात बजे ही बंद हो जायेंगे. इसके अलावा जू अब सुबह पांच बजे से बदले छह बजे खुलेगा और शाम छह बजे के बदले पांच बजे ही बंद हो जायेगा.

30 से अधिक पार्कों के समय में बदलाव

पार्क प्रशासन का कहना है कि गर्मी में सुबह जल्दी होती है और वहीं ठंड में शाम जल्दी हो जाती है. ऐसे में इको पार्क समेत 30 से अधिक पार्क के खुलने का समय सुबह 5.15 बजे से बढ़ाकर 5.30 बजे कर दिया गया है. अब सभी पार्क में सुबह 5.30 बजे से लेकर 8 बजे तक मॉर्निंग वॉक का समय है और इसके बाद विजिटर्स आयेंगे.

Also Read: बिहार की हवा में घुला जहर! AQI पहुंचा 300 के पार, जानें छठ तक कैसा रहेगा मौसम

फरवरी तक अब समय में नहीं होगा बदलाव

इसके अलावा पार्क में मौजूद ओपन जिम के इस्तेमाल को लेकर भी समय में बदलाव किया गया है. सभी पार्कों के खुलने और बंद होने का समय फरवरी तक ऐसा ही रहेगा. जू के भी खुलने और बंद होने को लेकर बदलाव किया गया है. ठंड के समय में जू सुबह 6 बजे खुलता है और शाम 5 बजे बंद हो जाता है. वहीं गर्मी के दिनों में इसका समय सुबह 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का होता है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >