भीषण गर्मी में पटना बेहाल, एक सप्ताह में डेढ़ गुना बढ़ीं फ्यूज कॉल

Patna: एक सप्ताह में पटना शहर और उसके आसपास के पेसू क्षेत्र में डेढ़ गुना से भी अधिक फ्यूज कॉल की संख्या बढ़ी है और बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं.

Patna News: (अनुपम कुमार) एक सप्ताह में पटना शहर और उसके आसपास के पेसू क्षेत्र में डेढ़ गुना से भी अधिक फ्यूज कॉल की संख्या बढ़ी है और बिजली (Electricity) गुल होने से लोग परेशान हैं.कई मोहल्लों में तो बार बार ट्रिपिंग हो रही है और 38 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और उमस को बिना एसी, कूलर और पंखे के लोगों के लिए झेलना मुश्किल हो रहा है.

53 फीसदी बढ़ी बिजली कटने की शिकायत

पेसू के 72 फ्यूज कॉल सेंटर पर 14 मई को कुल 1051 फ्यूज कॉल रिसिव किये गये थे जो कि 20 मई तक बढ़ कर 1605 हो गये. इसप्रकार इनकी संख्या में 52 फीसदी वृद्धि हुई. बिजली गुल होने की समस्या बढ़ने की बड़ी वजह गर्मी के कारण लोड में बेतहासा वृद्धि है. एसी, कूलर और पंखे के अधिक इस्तेमाल के कारण 14 मई से 20 मई के बीच पेसू के लोड में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 632 मेगावाट से बढ़ कर 827 मेगावाट हो गया है.

एक सप्ताह में 195 मेगावाट बढ़ा बिजली लोड

14 मई को पेसू क्षेत्र का अधिकतम लोड 632 मेगावाट था, जो 20 मई तक बढ़कर 827 मेगावाट पहुंच गया. यानी सिर्फ एक सप्ताह में बिजली की मांग में 195 मेगावाट की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

एक सप्ताह में फ्यूज कॉल की संख्या

14 मई- 1051
15 मई – 1157
16 मई – 1248
17 मई -1447
18 मई – 1451
19 मई -1347
20 मई – 1605

एक सप्ताह में 195 मेगावाट बढ़ा लोड, तिथि – अधिकतम लोड (मेगावाट)

14 मई -632
15 मई -679
16 मई -755
17 मई -814
18 मई -805
19 मई -808
20 मई -827

ALSO READ: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का रिजल्ट, छात्र यहां देख सकेंगे अपना परिणाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >