पटना अपडेट: मानसून , सीवरेज पंपिंग स्टेशन,जलजमाव ,सड़कों की खुदाई और बुडको का पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Patna News: आज बुधवार 6 मई को पटना में होने वाले सभी कार्यक्रम की सारी अपडेट हैं. आज के कार्यकर्म की मुख्य जानकारियां ,मानसून , सीवरेज पंपिंग स्टेशन,जलजमाव ,सड़कों की खुदाई और बुडको का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है. 103 एमएलडी क्षमता से सीवरेज की नई व्यवस्था तेज होगी. पटना नगर निगम ने 140 जलजमाव वाले स्पॉट को चिन्हित किया है.

Patna News:आज बुधवार 6 मई को पटना में होने वाले सभी कार्यक्रम की सारी अपडेट आपको मिलने वाली हैं. आज के कार्यकर्म की मुख्य जानकारियां पढ़ें.


जलजमाव के लिए बुडको का पायलट प्रोजेक्ट शुरू


राजधानी पटना में हर साल बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव से राहत दिलाने के लिए बुडको ने बड़ा कदम उठाया है. शहर के राजीव नगर और बोरिंग रोड स्थित पानी टंकी के पास दो सीवरेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) बनाए गए हैं. यह काम नमामि गंगे योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया है. इन इलाकों में हर बरसात में पानी भरने की समस्या काफी गंभीर रहती थी. जिसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है.

103 एमएलडी क्षमता से सीवरेज की नई व्यवस्था तेज

इन दोनों पंपिंग स्टेशनों से गंदे पानी को पंप कर सीधे दीघा स्थित एसटीपी तक भेजा जाएगा. जहां उसका उपचार किया जाएगा. दोनों एसपीएस की कुल क्षमता 103 एमएलडी रखी गई है. इससे राजीव नगर, बोरिंग रोड, एसके पुरी, पानी टंकी, आनंदपुरी समेत आसपास के इलाकों को जलजमाव से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

पाटलिपुत्र और अटल पथ में बन रहे सीवरेज नेटवर्क का काम भी तेजी से जारी है. जिसे मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

कदमकुआं सहित कई इलाके में जमा बारिश का पानी

हाल ही में हुई बारिश ने भी शहर की तैयारियों की पोल खोल दी है. सोमवार की शाम मात्र एक घंटे की बारिश में ही पटना के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए थे. पटना जंक्शन, जीपीओ गोलंबर, आर ब्लॉक, वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलंबर, कदमकुआं, राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, गर्दनीबाग, अटल पथ, इंद्रपुरी, पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजीव नगर और कुर्जी मोड़ से पीएनएम मॉल तक पानी भर गया था. जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है.

नगर निगम ने 140 जलजमाव वाले स्पॉट को किया चिन्हित

नगर निगम ने इस स्थिति को देखते हुए पहले ही शहर के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली है. पूरे पटना निगम इलाके में करीब 140 ऐसे जगह चिह्नित किए गए हैं. जहां जलजमाव की संभावना अधिक रहती है. इनसे निपटने के लिए पहले से योजना तैयार की गई है. ताकि बारिश के दौरान पानी ज्यादा देर तक जमा न रहे.

नूतन राजधानी और पाटलिपुत्र में सबसे ज्यादा जलभराव का खतरा

अंचलवार देखें तो, पाटलिपुत्र अंचल में 37

नूतन राजधानी में 39

कंकड़बाग में 19

बांकीपुर में 15

पटना सिटी में 12

अजीमाबाद अंचल में 19

इन सभी स्थानों को चिन्हित किया गया है. नगर निगम का कहना है कि इस बार मानसून में हालात को बेहतर रखने की पूरी कोशिश की जा रही है.

( पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट )

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >