पटना: पुनपुन की मुख्य सड़क का बदलेगा स्वरूप, ढाई करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास

पुनपुन नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है. मुख्य पार्षद रितेश कुमार ने करीब ढाई करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया है. इसमें मुख्य सड़क का निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे शहर की तस्वीर बदलेगी.

Patna News : मसौढ़ी (पटना) में पुनपुन नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्य पार्षद रितेश कुमार ने शुक्रवार को करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत वाली पांच योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें पुनपुन नदी स्थित पिंडदान स्थल से मनोरह गुमटी तक करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क और नाला निर्माण योजना प्रमुख है. लंबे समय से स्थानीय लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. यह पुनपुन बाजार की मुख्य सड़क भी है.

अतिक्रमण बना निर्माण में बड़ी बाधा

निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण कर लिया है और जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है. हालांकि, सड़क निर्माण में जगह-जगह अतिक्रमण बड़ी बाधा बना हुआ है. एजेंसी ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से शुरू हो सके.

इन योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास

अन्य योजनाओं में वार्ड दो में सामुदायिक भवन और शौचालय, वार्ड 4, 6, 7 और 8 में प्याऊ तथा वार्ड पांच में टेंपो स्टैंड का निर्माण शामिल है.

समय पर योजनाएं पूरी कराने पर जोर

मुख्य पार्षद रितेश कुमार ने कहा कि नगर पंचायत के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. सड़क, नाला, रोशनी और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारकर शहर की तस्वीर बदलने का प्रयास है. विकास कार्यों में किसी तरह की देरी नहीं होने दी जाएगी और स्वीकृत योजनाओं को समय पर पूरा कराने पर जोर रहेगा.

पितृपक्ष मेले से पहले स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी

कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प ने बताया कि आगामी अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले से पहले पुनपुन शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पिंडदान स्थल पर हाईमास्ट लाइट और छठ घाटों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम चल रहा है. मौके पर उप मुख्य पार्षद राजकुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, टुनटुन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >