Patna News : आज 883 मेगावाट के ऑल टाइम रिकॉर्ड को पार कर सकता पेसू का बिजली लोड

Patna News : गुरुवार को दोपहर दो बजे 33 केवी के पेसू वन फीडर का सिटी ब्लास्ट कर गया. इसके कारण दोपहर में बार बार बिजली आती जाती रही जिससे राजेंद्रनगर, बहादुरपुर, कंकड़बाग, अशोक नगर, पोस्टल पार्क, मीठापुर, जक्कनपुर और आसपास के मोहल्लों में रहनेवाले लोग परेशान रहे.


Patna News : (अनुपम कुमार) शुक्रवार को पेसू का लोड बढ़ कर 883 मेगावाट के ऑल टाइम रिकॉर्ड को पार कर सकता है. विदित हो कि गर्मी बढ़ने के साथ पेसू का लोड भी बीते तीन-चार दिनों से बहुत तेजी से बढ़ रहा है. गुरुवार को दोपहर में यह बढ़कर 856 मेगावाट तक पहुंच गया जो अब तक इस वर्ष का अधिकतम लोड है.

दो-तीन में पेसू का लोड रिकॉर्ड स्तर पार कर सकता

पेसू के ऑल टाइम रिकॉर्ड 883 मेगावाट से यह महज 27 मेगावाट ही कम था. बीते वर्ष 31 मई को पेसू का खपत इस अधिकतम स्तर पर पहुंचा था. गर्मी और उमस जितनी भीषण हो गई है और उसके कारण एसी, कूलर और पंखे का इस्तेमाल जितना बढ़ गया है उसको देखते हुए लगता है कि शुक्रवार या अगले दो-तीन दिनों में पेसू का लोड इस रिकॉर्ड स्तर को पार कर सकता है.

गुरुवार को पेसू वन फीडर का सिटी हुआ था ब्लास्ट

लोड बढ़ने के कारण कई जगह केबल और ट्रांसफार्मर बर्न जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं. गुरुवार को दोपहर दो बजे 33 केवी के पेसू वन फीडर का सिटी ब्लास्ट कर गया. इसके कारण दोपहर में बार बार बिजली आती जाती रही जिससे राजेंद्रनगर, बहादुरपुर, कंकड़बाग, अशोक नगर, पोस्टल पार्क, मीठापुर, जक्कनपुर और आसपास के मोहल्लों में रहनेवाले लोग परेशान रहे. 38 डिग्री सेल्सियस के तापमान और भीषण गर्मी में बिना एसी, कूलर और पंखा के समय काटना उनके लिए मुश्किल हो गया. करबिगहिया ग्रिड का कनेक्टर भी रीप्लेस करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >