Patna Marathon: 1 दिसंबर को नशे के खिलाफ दौड़ेगा पटना, 50 लाख रुपए तक का मिलेगा इनाम

Patna Marathon: 1 दिसंबर को 'पटना मैराथन' का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. रविवार को गांधी मैदान में 5 किमी दौड़ का प्रैक्टिस सेशन रखा गया था. आयोजन समिति ने 50 लाख तक के कैश इनाम की घोषणा की है.

Patna Marathon: 1 दिसंबर को ‘पटना मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. रविवार को गांधी मैदान में 5 किमी दौड़ का प्रैक्टिस सेशन रखा गया था. जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था. डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इतनी अधिक भागीदारी यह दर्शाती है कि लोग नशामुक्ति अभियान के प्रति जागरूक और उत्साहित हैं.

बता दें कि प्रैक्टिस दौड़ के दौरान भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच टी-शर्ट बांटी गई. DM ने कहा कि पटना मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि खेल, मनोरंजन और सामाजिक संदेशों के समागम का प्रतीक बनेगा. इससे नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसामान्य को प्रेरणा मिलेगी. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और एसबीआई के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है.

Also Read: 1 दिसंबर को पटना मैराथन का आयोजन, 10 हजार धावक होंगे शामिल, साइना नेहवाल बढ़ाएंगी हौसला

50 लाख रुपए तक का मिलेगा इनाम

5 किमी, 10 किमी, 21 किमी (हाफ मैराथन) और 42 किमी (फुल मैराथन) की अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. आयोजन समिति ने 50 लाख तक के कैश इनाम की घोषणा की है. मैराथन में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी प्रतिभागियों का हौसला बुलंद करेंगी. वहीं, दौड़ के लिए कई अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है.

मैराथन का समय

  • 42 किमी सुबह 5:00 बजे
  • 21 किमी सुबह 5:30 बजे
  • 10 किमी सुबह 6:30 बजे
  • 5 किमी सुबह 7:30 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >