पटना: फुलवारी शरीफ के जय हिंद कॉलोनी में बंद फ्लैट का ताला काटकर लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी लेकर फरार हुए चोर

पटना के फुलवारी शरीफ में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाया. लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है.

Patna crime News : फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की जय हिंद कॉलोनी में बंद फ्लैट का ताला काटकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के कई आभूषण लेकर फरार हो गये. घटना को लेकर पुनपुन थाना क्षेत्र निवासी विशाल रविदास ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

40 मिनट तक घर में रहे चोर, भनक तक नहीं लगी

पीड़ित के आवेदन के अनुसार, 28 अगस्त 2026 की रात करीब 10:15 बजे चोर फ्लैट में घुसे. करीब 40 मिनट तक घर में रहने के बाद चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना के दौरान घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी. बाद में घर की जांच करने पर सामान गायब मिलने से चोरी की जानकारी हुई.

हार, मंगलसूत्र और अंगूठियों समेत कई जेवर चोरी

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के साथ सोने और चांदी के कई आभूषण चोरी कर लिये. चोरी गये सामान में सोने का हार सेट, कान की बालियां, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल समेत अन्य जेवरात शामिल हैं. पीड़ित के अनुसार चोरी गये सामान की कीमत लाखों रुपये में है.

CCTV फुटेज में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर में लगे CCTV कैमरे में संदिग्धों के फ्लैट में प्रवेश करने की गतिविधियां कैद हुई हैं.

फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

पीड़ित ने पुलिस से CCTV फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने, चोरी गये सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है.

Also Read : बिहार के गया जी समेत 7 जिलों में पत्थर खनन की तैयारी, रोहतास में 478 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित; जानें किन जिलों में शुरू होगी प्रक्रिया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >