पटना जंक्शन से यात्रियों के मोबाइल-जेवर चुराने वाला गिरोह धराया, 8 गिरफ्तार; 7 मोबाइल और चांदी के गहने बरामद

पटना जंक्शन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का रेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है. भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और जेवर चुराने वाले 8 आरोपी गिरफ्तारा हुए हैं. पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna Crime News : पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और जेवर चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन के साथ चांदी के जेवर भी बरामद किये हैं. कार्रवाई मंगलवार को प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर और सर्कुलेटिंग एरिया में चलायी जा रही निगरानी के दौरान हुई.

पुलिस को देखते ही भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़े गये

रेल पुलिस के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच के पश्चिमी छोर पर आठ संदिग्ध एक साथ बातचीत कर रहे थे. पुलिस की नजर पड़ते ही सभी भागने लगे. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के मोबाइल और जेवर बरामद किये गये.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना निवासी सुमित कुमार, मो. ताजू, सिट्टू कुमार, मो. इरशाद आलम और सुनील कुमार, नालंदा निवासी राहुल कुमार, सीतामढ़ी निवासी रूपेश कुमार तथा अरवल निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है.

इन कंपनी का मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से रियलमी, वीवो और रेडमी कंपनी के सात मोबाइल फोन बरामद किये. इसके अलावा चांदी के बाजूबंद, पायल, चूड़ी और लॉकेट भी मिले हैं. पुलिस बरामद सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

पूछताछ में यात्रियों को निशाना बनाने की बात

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल और जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की है. रेल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा की गयी चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ रेल थाना समेत विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं. सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >