गांधी मैदान में किया जायेगा पटना हाट का निर्माण

राज्य सरकार क्षेत्र विशेष की संस्कृति को देखते हुए राज्य में हाट विकसित कर रही है. मिथिलांचल की संस्कृति को लेकर मधुबनी में मिथिला हाट का निर्माण किया गया है.

संवाददाता,पटना राज्य सरकार क्षेत्र विशेष की संस्कृति को देखते हुए राज्य में हाट विकसित कर रही है. मिथिलांचल की संस्कृति को लेकर मधुबनी में मिथिला हाट का निर्माण किया गया है. वहीं,मगधी संस्कृति को देखते हुए पटना के गांधी मैदान में पटना हाट का निर्माण किया जायेगा,जबकि भोजपुर की संस्कृति और हस्तशिल्प के लिए रोहतास के इंद्रपुरी बराज के पास भोजपुर हाट का निर्माण कराया जायेगा. राज्य सरकार ने इसके साथ ही मिथिला हाट के विस्तार करने का भी निर्णय लिया है.मिथिला हाट के लिए अतिरिक्त जमीन अधीग्रहण करने के लिए 15 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है.पटना हाट के लिए भी सरकार ने लगभग 50 करोड़ की स्वीकृति की है. भाेजपुर हाट के निर्माण से जहां एक तरफ स्थानीय हस्तशिल्पियों और कैमूर पहाड़ी के वनवासियों को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक बाजार मिलेगा. वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा. मिथिला हाट का होगा विस्तार, रोहतास में बन रहा भोजपुर हाट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इंद्रपुरी बराज के पास हाट का निर्माण कराने की घोषणा की थी.इसके इसके निर्माण की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा इंद्रपुरी बराज के पास 10 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है.बराज के पास 27.53 करोड़ की लागत से भोजपुर हाट का निर्माण कराया जायेगा.पर्यटन विकास काॅरपोरेशन लिमिटेड ने हाट के निर्माण के लिए निविदा भी जारी कर दी है.सितंबर 2026 तक हाट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.यहां प्रतिवर्ष पड़ोसी जिले औरंगाबाद,झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले समेत दूर दराज से हजारों सैलानी बराज का दीदार करने और यहां पिकनिक मनाने आते हैं.हाट के निर्माण से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >