पटना : दानापुर अस्पताल मोड़ पर दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर, 8 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

पटना के दानापुर में अस्पताल मोड़ के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर से हड़कंप मच गया. इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल मोड़ के पास बुधवार रात दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार आठ यात्री घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.

तीन घायलों को पीएमसीएच किया गया रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनिता देवी (35), निर्मला देवी (50) और खुशबू (50) को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों में सगुना निवासी बबली, न्यू मुबारकपुर निवासी प्रहलाद समेत कई यात्री शामिल हैं, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

घायलों ने बताया कि दोनों ऑटो तेज रफ्तार में चल रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए.

पुलिस ने दोनों ऑटो किए जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया था, जहां से तीन गंभीर घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >