पटना में डालडा गोदाम बना आग का गोला, 21 फायर यूनिट ने पांच घंटे बाद पाया काबू

Patna News: पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र में डालडा वनस्पति गोदाम में भीषण आग लग गई. 21 से अधिक फायर यूनिट ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव
Patna News: पटना सिटी दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड स्थित डालडा वनस्पति के गोदाम में रविवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई. आग की लपटें धीरे-धीरे तेज होने के बाद गोदाम में अफरा-तफरी मच गई.

आग की सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

स्थानीय लोगों ने आग की भयावहता को देखते हुए इसकी सूचना दीदारगंज थाना और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया.

21 से अधिक फायर यूनिट ने पांच घंटे तक संभाला मोर्चा

फायर विभाग के अनुसार आग बुझाने के लिए 21 से अधिक छोटी-बड़ी फायर यूनिट और हाइड्रोलिक गाड़ी को लगाया गया. करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका.

Patna News: शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर अफसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. शुरुआती जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

गोदाम में लगी भीषण आग

आसपास के लोगों में दहशत का माहौल

गोदाम में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास के इलाकों को भी बड़ा नुकसान हो सकता था.

पुलिस ने संभाली स्थिति, आग बुझाने का काम जारी

मौके पर दीदारगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और स्थिति की निगरानी करते रहे. फायर अफसर ने बताया कि आग को नियंत्रित कर लिया गया है और पूरी तरह बुझाने के लिए फायर कर्मी काम कर रहे हैं.

ALSO READ: जहानाबाद में रात के अंधेरे में विद्यालय को बनाया निशाना, टीवी, कंप्यूटर और इनवर्टर लेकर फरार हुए चोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >