Patna Airport: नए रूप में दिखेगा पटना एयरपोर्ट, प्रवेश के लिए होंगे 10 इंट्री गेट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट अप्रैल महीने से नए रूप में नजर आएगा. यहां यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बड़ा अपडेट आया है. यहां के नए टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश के लिए 10 इंट्री गेट होंगे, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी और उनका समय भी बचेगा. अप्रैल महीने के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. इस नए टर्मिनल बिल्डिंग की लागत 1400 करोड़ रुपये है. डिपार्चर एरिया पहली मंजिल पर होगा, जबकि अराइवल ग्राउंड फ्लोर पर स्थित होगा. आगमन के लिए चार गेट बनाए गए हैं और यहां चार लगेज बेल्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

जायजा लेने पहुंचे रविशंकर और नितिन नबीन

पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण करने भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार के मंत्री नितिन नबीन पहुंचे. चल रहे प्रगति कार्यों का जायजा लेने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने कहा, “निर्माणाधीन टर्मिनल के कार्यों का जायजा लेने आया हूं. मंत्री नितिन नबीन भी साथ हैं. इस हवाई अड्डा टर्मिनल को बनवाने में हम लोगों की भूमिका रही है. बहुत प्रयास और संघर्षों के बाद इसकी मंजूरी मिली. आज यह बड़ा बन रहा है और अच्छा बन रहा है. हम लोगों की इच्छा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करें. मुझे लगा सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में इसको देखा जाए.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आश्वस्त किया गया है कि अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे. हम लोग इतना जरूर चाहेंगे कि एक अच्छा और बड़ा उद्घाटन हो. हमारी अपेक्षा है कि काम जल्दी हो. हम लोग प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि उन्हीं के हाथों इसका लोकार्पण हो. रविशंकर प्रसाद ने आगे बताया कि पटना हवाई अड्डा दुनिया का दूसरा या तीसरा हवाई अड्डा है, जो शहर के बीच में है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अप्रैल से जून तक पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने बताया किस क्षेत्र के लोग झेलेंगे सबसे अधिक लू

नितिन नबीन बोले- सीएम भी रहेंगे मौजूद

मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि पटना हवाई अड्डा अब नए और भव्य स्वरूप में होगा. इस भव्य हवाई अड्डे का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष पैकेज के अंतर्गत इसके लिए राशि दी थी, उसी राशि का उपयोग कर इसे बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: पटना- आरा समेत दर्जनों जिलों के जमीन मालिकों पर होगी पैसों की बरसात, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का प्लान जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >