पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में ‘बॉटनी फॉर सीबीसीएस’ पुस्तक का विमोचन, कुलपति ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए किया प्रेरित

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में 'बॉटनी फॉर सीबीसीएस' पुस्तक का विमोचन किया गया. इस अवसर पर कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और मानक पुस्तकें लिखने पर जोर दिया.

Patliputra University News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के बापू सभागार में मंगलवार को वनस्पति विज्ञान विषय पर आधारित पुस्तक ‘बॉटनी फॉर सीबीसीएस’ का विमोचन किया गया. पुस्तक का लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. यह पुस्तक प्रो. मनोज कुमार और डॉ. विनय भूषण कुमार द्वारा लिखी गई है.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्ययन सामग्री की जरूरत

विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने पुस्तक के लेखकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित अध्ययन सामग्री का निर्माण समय की आवश्यकता है. उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने-अपने विषयों में उपयोगी और मानक पुस्तकों का लेखन करें, ताकि विद्यार्थियों को अद्यतन अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके और शोध तथा अकादमिक उत्कृष्टता को नई गति मिले.

पुस्तक लेखन शिक्षक की शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिचायक

कुलसचिव प्रो. अबु बकर रिजवी ने कहा कि पुस्तक लेखन किसी शिक्षक की विद्वता, शोध दृष्टि और समाज के प्रति उसकी शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिचायक होता है. उन्होंने इस तरह के अकादमिक प्रयासों की सराहना की. वहीं विज्ञान संकाय के डीन प्रो. राजीव रंजन ने विज्ञान विषयों की पुस्तकों को हिंदी में भी प्रकाशित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके.

विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई पुस्तक

पुस्तक के लेखक प्रो. मनोज कुमार और डॉ. विनय भूषण कुमार ने पुस्तक की रूपरेखा, उद्देश्य और विशेषताओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुस्तक को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा नवीन पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

बड़ी संख्या में शिक्षक और शोधार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रोक्टर प्रो. कीर्ति, वित्तीय सलाहकार शशि रंजन, महाविद्यालय निरीक्षक प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, सीसीडीसी प्रो. शिव कुमार यादव, प्रो. मुनव्वर फजल, डॉ. शोला चन्द्रा, वित्त अधिकारी सुबोध कुमार वर्मा सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे. समारोह में पुस्तक के शैक्षणिक महत्व और विद्यार्थियों के लिए इसकी उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >