पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप में स्कूल, हॉस्पिटल, थाने समेत होंगी ये खास सुविधाएं, सरकार ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

Patliputra Greenfield Satellite Township: पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. इसमें लोगों के लिए स्कूल, हॉस्पिटल, उद्योग समेत कई तरह की सुविधाएं होंगी. पूरे 130 सेक्टरों में पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप को बसाया जाएगा.

पटना से आशुतोष दीक्षित की रिपोर्ट

Patliputra Greenfield Satellite Township: पटना के आसपास एक ऐसा नया शहरी क्षेत्र विकसित करने की तैयारी है, जहां घरों के साथ स्कूल, अस्पताल, बाजार, उद्योग, मनोरंजन और सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं एक साथ होंगी. 81,654.12 एकड़ में बनने वाला पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप 130 सेक्टरों में विकसित होगा.

नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी विस्तृत कार्य योजना सार्वजनिक कर दी है. विभाग का लक्ष्य 2037 तक 10 लाख लोगों को यहां बसाने का है. टाउनशिप में सबसे अधिक 28,723.95 एकड़ जमीन आवासीय क्षेत्र के लिए रखी गई है. 17,616.13 एकड़ जमीन शहरी कृषि क्षेत्र के लिए सुरक्षित की गई है. 8,652.03 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां होंगी. 4,651.67 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा.

पाटलिपुत्र टाउनशिप में क्या-क्या होगा?

हर 10 लाख की आबादी के हिसाब से अस्पताल

टाउनशिप की योजना में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास जोर दिया गया है. 10 लाख की आबादी के मानक के अनुसार यहां 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 10 पॉली क्लिनिक, 4 जनरल हॉस्पिटल और 10 वेटरनिटी हॉस्पिटल की व्यवस्था होगी.

400 प्री-प्राइमरी स्कूल और 200 प्राइमरी स्कूल

बच्चों की शिक्षा के लिए भी बड़ी संख्या में संस्थान होंगे. यहां 400 प्री-प्राइमरी, 200 प्राइमरी और 130 सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाए जायेंगे. इसके अलावा आठ कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी भी होगा.

सुरक्षा के लिए 11 थाने, 22 पुलिस चौकियां

इसके साथ ही बड़ी आबादी के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा नेटवर्क तैयार किया जाएगा. टाउनशिप में 22 पुलिस चौकियां, 11 थाने, एक बटालियन हेडक्वार्टर और पांच फायर स्टेशन बनाने की योजना है.

मेट्रो से जुड़ेगी टाउनशिप

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए मेट्रो को टाउनशिप तक लाने की योजना है. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन के लिए भी अलग से जमीन सुरक्षित की गई है. खास बात यह है कि टाउनशिप में सबसे अधिक 28,723.95 एकड़ जमीन आवासीय क्षेत्र के लिए तय की गई है.

कम्यूनिटी रूम से मेडिटेशन सेंटर तक की व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, टाउनशिप में 1,320 कम्यूनिटी रूम, 66 कम्यूनिटी हॉल, 10 क्लब, 10 म्यूजिक, डांस और ड्रामा सेंटर, 10 मेडिटेशन सेंटर और दो सोशल कल्चरल सेंटर बनाए जायेंगे.

Also Read: बिहार में बनने वाला बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे क्यों है खास? 336 किमी होगी 6 लेन ग्रीनफील्ड सड़क की लंबाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >