Pappu Yadav: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है. इस चुनाव में जहां बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. आरजेडी भी काफी पीछे छूट गई. अब सभी पार्टियां अपनी-अपनी कमियों पर विचार कर रही हैं. इसी दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आरजेडी के बड़े नेताओं पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आरजेडी का मौजूदा नेतृत्व अब जनता और राजनीति में अपनी पकड़ खो चुका है.
युवाओं की नाराजगी बनी बीजेपी की हार की वजह
पप्पू यादव ने बीजेपी की हार की वजह युवाओं के गुस्से को बताया. उन्होंने कहा कि आरजेडी के मौजूदा नेता आम लोगों की सोच और उनकी समस्याओं से पूरी तरह कट चुके हैं. पार्टी की सोच अब आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही है. बांकीपुर के नतीजों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा और युवाओं ने एक नया रास्ता चुना.
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि चंदा चोरी से जुड़ा विवाद, युवाओं पर हुआ पुलिस लाठीचार्ज और महिलाओं के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई जैसे मामलों ने चुनाव के नतीजों पर बड़ा असर डाला. इन सब घटनाओं से जनता के बीच काफी नाराजगी थी. इसका नतीजा चुनाव के नतीजों में साफ दिखाई दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
विकल्प न होने पर प्रशांत किशोर को मिला फायदा
पप्पू यादव ने कहा कि युवा वोटरों के पास पुरानी और पारंपरिक पार्टियों के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं थे. इसी वजह से युवाओं ने प्रशांत किशोर को एक नए विकल्प के रूप में देखा और उन्हें मौका दिया, जिसका फायदा चुनाव में प्रशांत किशोर को मिला.
बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता के तीसरे नंबर पर रहने के बाद पार्टी के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि उन्हें अपने साथ ऐसे लोगों को नहीं रखना चाहिए जिनकी वजह से जनता में पार्टी की छवि खराब होती हो. इससे साफ है कि इस हार के बाद आरजेडी के अंदर भी अपनी गलतियों को सुधारने की चर्चा शुरू हो गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में 5 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 6 और 7 अगस्त को भी कई जिलों में येलो अलर्ट
