-वर्तमान में 151 सरकारी आइटीआइ संस्थान हैं, जिनमें कुल 32,828 सीटें उपलब्ध हैं-बीसीइसीइबी ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी किया
संवाददाता, पटनाबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आइटीआइ कैट- 2025) के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी छह मार्च से सात अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा बिहार के सभी सरकारी आइटीआइ में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित की जायेगी. परीक्षा 11 मई 2025 को होगी. आवेदन और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी bceceboard.bihar.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं.
सरकारी आइटीआइ में 32,828 सीटें उपलब्ध
बिहार में वर्तमान में 151 सरकारी आइटीआइ संस्थान हैं, जिनमें कुल 32,828 सीटें उपलब्ध हैं. इन सीटों पर विभिन्न ट्रेड्स में छात्रों को प्रवेश दिया जाता है. हालांकि, पिछले सत्र 2024-25 में लगभग 6,000 सीटें खाली रह गयी थीं, जो कुल सीटों का लगभग 18% है. इस बार सरकार कोशिश कर रही है कि अधिक से अधिक छात्रों को नामांकन का मौका मिले और सीटें खाली न रहें. सरकार ने अगले सत्र 2025-26 से आइटीआइ सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना बनायी है. इसके तहत 35,000 सीटें करने का लक्ष्य रखा गया है.निजी आइटीआइ में भी हजारों सीटें
बिहार में कई निजी आइटीआइ संस्थान भी संचालित हैं, जो छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करते हैं. हालांकि, निजी आइटीआइ में उपलब्ध कुल सीटों की सटीक संख्या की जानकारी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमान के मुताबिक, निजी आइटीआइ में 50,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं. राज्य में लगभग 500 से अधिक निजी आइटीआइ संस्थान कार्यरत हैं, जहां विभिन्न ट्रेड्स में नामांकन लिया जाता है. निजी आइटीआइ संस्थानों में दाखिले के लिए भी बीसीइसीइबी परीक्षा का आयोजन करता है, जिसके माध्यम से मेरिट के आधार पर छात्रों को सीटें आवंटित की जाती हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
