दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

patna news: फतुहा. महारानीचौक के रेल ओवरब्रिज के नजदीक शनिवार की रात दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

फतुहा. महारानीचौक के रेल ओवरब्रिज के नजदीक शनिवार की रात दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. सोनपुर लालगंज निवासी राजकुमार चतुर्वेदी का 25 वर्षीय पुत्र ब्रजेश चतुर्वेदी बाइक से फतुहा गोविंदपुर स्थित अपनी ससुराल आ रहा था. इसी दौरान ओवरब्रिज के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी, जिसमें वह घायल हो गया. उसे फतुहा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे बाइक सवार की भी हालत गंभीर बतायी जा रही है जो पटना के निजी अस्पताल में भर्ती है.

जख्मी पड़े दो युवकों को केंद्रीय मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के मसौढ़ी थाना स्थित कोडिहरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी होकर सड़क किनारे छटपटा रहे थे. इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का काफिला पटना से गया जा रहा था. जख्मी को देख केन्द्रीय मंत्री ने गाड़ी को रोक दिया और दोनों जख्मी युवक को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि दोनों जख्मी युवक जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

दो युवकों को लगी गोली दोनों खतरे से बाहर

फतुहा. रायपुरा केवलातल मुहल्ले में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो सगे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया गया. पुलिस ने दोनों को फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घायलों की पहचान स्टेशन रोड निवासी बृजनंदन प्रसाद उर्फ ढुक्कन जी के 28 वर्षीय पुत्र शशि कुमार व 26 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई. शशि को कमर जबकि गौतम की हथेली में गोली लगी है. दोनों भाई किसी काम से रायपुरा केवलतल बगीचा में गये थे तभी दोनों को गोली लगी है.

पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >