Patna News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द, इस आधार पर जारी होगा नया परमिट

Patna News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. परिचालन के लिए सीमित संख्या में अब नया परमिट जारी किया जाएगा. प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े के नेतृत्व में बैठक कर निर्णल लिया गया.

Patna News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. परिचालन के लिए सीमित संख्या में अब नया परमिट जारी किया जाएगा. शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े के नेतृत्व में बैठक की गई. जिसमें यह निर्णय लिया गया. अब पटना में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा रूट और जोन के अनुसार चलेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इसके लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन निकाले और चालकों को जानकारी दें. ऑटो रिक्शा वालों से आवेदन लेकर परमिट का फिर से निर्धारण सीमित संख्या में करने का निर्देश दिया गया है.

रूट और जोन वाइज जारी होगा नया परमिट

बता दें कि शहर में 2014 से करीब 14000 ऑटो पुराने परमिट पर चलाए जा रहे हैं. इस फैसले के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी ऑटो और ई-रिक्शा वाले यूनियन के प्रतिनिधि से समन्वय कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अनुमंडल वार ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे. शहर में पुराने परमिट की संख्या करीब 14000 है. इन परमिटों को रद्द करके नया परमिट जारी करने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है. ऑटो को नया परमिट रूट और जोन वाइज जारी किया जाएगा.

Also Read: नए साल पर राजगीर का जू सफारी और नेचर सफारी रहेगा बंद, जानिए क्या-क्या रहेगा खुला

ऑटो रिक्शा चालक संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि रूट और जोन वाइज ऑटो परिचालन का हमलोग विरोध करेंगे. जिला प्रशासन, जिला परिवहन पदाधिकारी और ट्रैफिक एसपी अभी तक ऑटो संघ से बात नहीं किए हैं. ऑटो चालकों के समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो हम हड़ताल करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >