कैंपस : अब 28 तक भरें इंटर व मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. स्टूडेंट्स अब विलंब शुल्क के साथ 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन फॉर्म बोर्ड के पोर्टल पर जाकर भर सकते हैं. इससे पहले परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 21 अक्तूबर को समाप्त हो गयी थी, जिसे बढ़ा कर 28 अक्तूबर कर दी गयी है. केवल मान्यता प्राप्त प्लस टू स्कूलों के प्रधान के द्वारा ही वैध छात्र-छात्राओं का परीक्षा आवेदन भरा जायेगा व निर्धारित शुल्क जमा किया जायेगा. जिन प्लस टू स्कूलों की मान्यता रद्द है, वे फॉर्म नहीं भर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >