प्रतिनिधि,मढ़ौरा. गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लापता किशोर की मां नीतू देवी ने शनिवार को मढ़ौरा थाने में गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. आवेदन के अनुसार, संतोष सिंह का पुत्र रोहित कुमार बीते आठ मई को सुबह करीब आठ बजे अपने एक साथी के साथ मढ़ौरा जाने के लिए घर से निकला था. जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.
दो दिनों से लापता किशोर का सुराग नहीं, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान
गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है.
