तेज रफ्तार कार ने पुलिस अधिकारी की इनोवा को मारी टक्कर, कार में सवार तीनों लोग फरार

Patna News: पटना के अटल पथ पर रविवार को साढ़े तीन बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला. जहां एक अर्टिगा कार ने पुलिस अधिकारी के इनोवा कार को टक्कर मार दी. जिसमें कार में सवार एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए और मौके से फरार हो गए. वहीं इनोवा में एक अधिकारी, कमांडो और ड्राइवर को हल्की चोटें आयी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है.

Patna News: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के दीघा किरण ऑटो मोबाइल स्थित अटल पथ पर रविवार को साढ़े तीन बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पुलिस अधिकारी की इनोवा को पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार एक युवती समेत तीन लोग जख्मी हो गये और फिर अर्टिगा कार से उतर कर फरार हो गये. वहीं इनोवा सवार एक अधिकारी, कमांडो और ड्राइवर को हल्की चोट आयी है. हालांकि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से जख्मी नहीं.

दोनों गाड़ियां जब्त

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पाटलिपुत्र और गांधी मैदान ट्रैफिक थाना की पुलिस पहुंच गयी और दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने ले गयी.

तेज रफ्तार कार अर्टिगा की टक्कर के बाद इनोवा का संतुलन बिगड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, दीघा से आर ब्लॉक की ओर अर्टिगा और इनोवा कार जा रही थी. तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने पहले पीछे से इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी. इससे इनोवा का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद रेलिंग से टकराते हुए ड्राइवर ने हैंडब्रेक मारा तो कार घूम गयी. वहीं पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने भी अपना बैलेंस खो दिया, जिससे दोनों कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

अर्टिगा कार पर चढ़ गयी इनोवा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार का एयरबैग खुल गया. टक्कर लगते ही अर्टिगा कार सवार एक लड़की और दो लड़के मौके से फरार हो गये. वहीं इनोवा पर एक कमांडो, ड्राइवर और पीछे बैठे एक अधिकारी भी किसी तरह बाहर निकले. स्थानीय लोगों ने उन्हें घटनास्थल से दूर ले जाकर बैठाया.

कार में बैठी युवती के सीने में लगी चोट

लोगों ने बताया कि अर्टिगा सवार युवती के सीने में चोट लगी है, जिसके कारण उसे दर्द हो रहा था. किसी तरह वह रैपीडो कर इंद्रपुरी रोड नंबर 1 चली गयी. वहीं कार में राजनीतिक पार्टी का झंडा भी लगा था.

Also Read: क्या जाति देखकर होगा एक्शन? तेजस्वी ने बीजेपी विधायक का वीडियो शेयर कर सीएम से पूछा सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >