मरीजों की सुविधा के लिए एनएमसीएच का किया जायेगा विस्तार

patna news: पटना सिटी. राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए पीएमसीएच का विस्तार किया जा रहा है.

पटना सिटी. राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए पीएमसीएच का विस्तार किया जा रहा है. पीएमसीएच के बाद एनएमसीएच का विस्तार होगा. इसके लिए मंत्री परिषद में बात रखेंगे. यह बात ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने एनएमसी के 56 वें स्थापना दिवस समारोह समर्पित मेगा हेल्थ मेला का उद्घाटन करते हुए कही. मंत्री के साथ कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रो उषा कुमारी, अधीक्षक डॉ अलका सिंह, उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार ने संयुक्त तौर पर फीता काट व दीप जला इसकी शुरुआत की. मेगा हेल्थ कैंप में बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने को लगाये गये स्टॉल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रो संजय कुमार और डॉ प्रो राजेश कुमार ने डेंगू से बचाव की जानकारी दी. मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रो अजय कुमार सिन्हा व डॉ प्रो सतीश कुमार ने मधुमेह से बचने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने और खान-पान में परहेज करने को कहा. रेडियोथेरेपी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अनिला सिंह ने कैंसर से बचाव की जानकारी दी. विद्यार्थियों की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कैंसर से बचाव की जानकारी दी. इएनटी विभाग के डॉ प्रो सत्येंद्र शर्मा ने कॉकलियर इंप्लांट और स्किन विभाग के डॉ विकास शंकर ने स्किन की बीमारी से बचाव की जानकारी दी. ऑर्थो विभाग की ओर से डाॅ प्रवीण कुमार ने बीएमडी के बारे में जागरूक किया. निश्चेतना विभाग के स्टॉल पर विभागाध्यक्ष डॉ प्रो विजय कुमार, डॉ मोती लाल दास व डॉ गुरु मुख प्रसाद ने सीपीआर व बीएलएस के विषय में और नेत्र विभाग के चिकित्सकों ने नेत्रदान के विषय पर प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ प्रो उषा कुमारी ने शिशु रोग विभाग में बने छह बेड के बच्चे टीबी वार्ड का उद्घाटन किया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ वीर प्रकाश जायसवाल ने की. आयोजन में डॉ दीप्ति राय, डॉॅ अमिता सिन्हा समेत अन्य चिकित्सक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >