अमित शाह और राहुल गांधी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, लुटियंस दिल्ली में मिले बंगले की खासियत जानिए

Nitish Kumar: नीतीश कुमार को दिल्ली के लुटियंस जोन में टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. यह बंगला वीवीआईपी क्षेत्र में स्थित है, जहां कई बड़े नेताओं के भी आवास मौजूद हैं.

Nitish Kumar: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. उन्हें दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर-9 दिया गया है. यह इलाका लुटियंस दिल्ली का बेहद सुरक्षित और वीवीआईपी जोन माना जाता है, जहां देश के शीर्ष नेता और उच्च पदस्थ अधिकारी रहते हैं.

अमित शाह और राहुल गांधी के नजदीक आवास

नीतीश कुमार के नए आवास से लगभग 150 मीटर की दूरी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निवास है, जबकि करीब 100 मीटर के दायरे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी सरकारी आवास स्थित है. इसी इलाके में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बंगला नंबर-8 में रहते हैं, जिससे यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण बन जाता है.

3 एकड़ में फैला आधुनिक टाइप-8 बंगला

नीतीश कुमार को मिला यह बंगला करीब 3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस ढांचा तैयार किया गया है. बड़े लॉन के साथ यह बंगला पूरी तरह से वीवीआईपी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. आमतौर पर इस श्रेणी के बंगले सीनियर केंद्रीय मंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट के जजों और पूर्व राष्ट्रपतियों को आवंटित किए जाते हैं.

बंगले की खास सुविधाएं

टाइप-8 बंगले में 5 बेडरूम, बड़ा लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम और गैरेज जैसी सुविधाएं होती हैं. इसके अलावा पूरे परिसर में 24 घंटे हाई-लेवल सुरक्षा व्यवस्था रहती है. सीसीटीवी कैमरों के जरिए गेट से लेकर बगीचे और हॉल तक हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है.

कैसे होता है अलॉटमेंट

लुटियंस दिल्ली में मौजूद सरकारी आवासों का आवंटन केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के नियमों के तहत किया जाता है. लोकसभा और राज्यसभा की हाउसिंग कमेटी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की योग्यता, पद और उपलब्धता के आधार पर आवास आवंटित करती है.

टाइप-8 बंगले की अहमियत

टाइप-8 बंगले देश के सबसे उच्च श्रेणी के सरकारी आवास माने जाते हैं. यह आमतौर पर उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने देश में महत्वपूर्ण संवैधानिक या राजनीतिक जिम्मेदारियां निभाई हों. इनमें पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और शीर्ष न्यायिक पदाधिकारी शामिल होते हैं.

लुटियंस जोन की खासियत

लुटियंस बंगला जोन दिल्ली का सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित इलाका माना जाता है. यहां राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास और कई केंद्रीय कार्यालय स्थित हैं. यह इलाका लगभग 23.60 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां देश के सबसे प्रभावशाली लोग रहते हैं.

Also Read: CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, गुजरात में पकड़ा गया आरोपी, बिहार ला रही पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >