नेहरू ने चीन को थाली में सजाकर दे दिया तिब्बत, नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला

Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेहरू-गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि नेहरू ने तिब्बत में भारत के अधिकार चीन को सौंपे, जबकि सोनिया गांधी ने सुपर पीएम बनकर सरकार चलाई. उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी ताकतों की कठपुतली और कांग्रेस को समझौता मिशन बताया.

Nitin Nabin: बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेहरू-गांधी परिवार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कुछ ऐसे फैसले हुए, जिनमें राष्ट्रीय हित से ज्यादा परिवार के हित को तरजीह दी गई. उन्होंने इसे समझौता मिशन की राजनीति बताया.

नितिन नवीन ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि 1954 में तिब्बत को लेकर लिया गया फैसला भारत के हित में नहीं था. उस समय भारत के जो अधिकार तिब्बत में थे, उन्हें बिना किसी लाभ के चीन को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा कूटनीतिक फैसला था, जिस पर आज भी सवाल उठते हैं.

राजीव गांधी पर भी लगाए आरोप

नितिन नवीन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी आरोप लगाए. नितिन नवीन ने कहा कि उनके कार्यकाल में रक्षा सौदों को लेकर विवाद सामने आए और इन सौदों के जरिए निजी हित साधने की कोशिश की गई. हालांकि इन आरोपों पर पहले भी राजनीतिक बहस होती रही है.

राहुल गांधी को लेकर भी उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई विदेशी यात्राएं कीं, जिनमें से कुछ की जानकारी सार्वजनिक नहीं थी. उन्होंने सवाल उठाया कि इन यात्राओं का मकसद क्या था और किन लोगों से मुलाकात हुई. उन्होंने विदेशी नेताओं और निवेशकों से मुलाकातों का भी जिक्र किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

देश के युवा अब राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखते हैं

सोनिया गांधी पर बोलते हुए नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के जरिए समानांतर निर्णय प्रक्रिया चलाई गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ संस्थाओं को विदेश से फंडिंग मिली, जिसे लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठे. नितिन नवीन ने कहा कि देश का युवा अब जागरूक है और राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखता है. जनता वही नेतृत्व चुनेगी जो देश के हित को प्राथमिकता देगा.

इसे भी पढ़ें: अजगैवीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर आया अपडेट, टेंडर जारी, सरकार का मेगा प्लान तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >