पटना. बिहार की विद्युत वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 17,114 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक राजस्व संग्रह किया है़ यह पिछले वर्ष की तुलना में 2,005 करोड़ रुपये अधिक है़13.27% की वृद्धि को लेकर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी नीतियों और उपभोक्ताओं के सहयोग का नतीजा है़ बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की दोनों अनुषंगी कंपनियों में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने 7,937 करोड़ और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने 9,177 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया़ विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा 1,600 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है़ ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल के अनुसार, वितरण कंपनियों की बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार, स्मार्ट मीटरिंग और आरडीएसएस योजना के तहत किए गए सुधारों ने इस संग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई़ ग्रामीण क्षेत्र के 50 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 54 पैसे प्रति यूनिट, ग्रामीण स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 79 पैसे एवं शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट कम दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
