'पता नहीं Lalu Yadav को क्या हो गया है', उपेंद्र कुशवाहा बोले- नई दिल्ली स्टेशन पर हुई घटना दुखद

New Delhi Station Stampede Politics: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद राजनीति शुरू हो गई है. बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की है. उनके इस बयान पर बिहार एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा पलटवार किया है.

New Delhi Station Stampede Politics: नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को दुख जताया. भगदड़ की घटना में 18 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में समाचार एजेंसी आईएनएस से बातचीत के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना को दुखद बताया. उन्होंने कहा कि 18 लोगों की मौत हुई है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले. भगवान मृतकों के परिवार को दुःख सहने की ताकत दे. आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए हम लोगों से भी आग्रह करेंगे कि यात्रा करें लेकिन थोड़ा संयमित रहें. जो प्रशासन के लोग जिससे संबंधित हैं, उन्हें भी तैयारी मजबूती से रखनी चाहिए.

लालू यादव को क्या हो गया है?

लालू यादव हादसे के बाद रेल मंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी पता नहीं लालू को क्या हो गया है. किस विषय को लेकर राजनीति करनी चाहिए, कौन सा विषय पर राजनीति करने का है और कौन सा नहीं है इसकी उनको समझ नहीं है. यह विषय राजनीति करने का नहीं है, ये दुखद घटना है. लेकिन घटना के पीछे क्या कारण है? खुद लालू रेल मंत्री रहे हैं उन्हें मालूम है कि क्या नियम-कायदा है. घटना के उपरांत जांच होती है, जांच के बाद कौन दोषी है इसका फैसला होता है. लालू यादव को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav: ‘फालतू है कुंभ…’, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

घटना के बारे में जानें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर पहुंची, इसी दौरान ये घटना हो गई. महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हो गई, जिसके कारण भीड़भाड़ और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई. इसी दौरान भगदड़ मच गई. अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर मृतकों की पहचान हो चुकी है. दो लोगों की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में बिहार के मृतकों के हुई पहचान, हादसे में इन 9 लोगों की गई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >