'छात्रों की एकजुटता की जीत हुई', पटना आई AISA प्रेसिडेंट नेहा वोरा का रिएक्शन, VIDEO देखें

दिल्ली से पटना पहुंचीं छात्र नेता नेहा बोरा ने बेउर जेल में बंद छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो 30 तारीख को बड़े आंदोलन के लिए छात्र सड़कों पर उतरेंगे.

Neha Vora AISA President : दिल्ली से पटना पहुंचीं छात्र नेता नेहा बोरा ने बेउर जेल में बंद छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और सभी छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो 30 तारीख को पूरे बिहार के छात्र एक बार फिर बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे.

नेहा बोरा के इस ऐलान के कुछ ही घंटों बाद सरकार की ओर से पत्र जारी कर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार सभी छात्रों को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया गया. इस फैसले पर नेहा बोरा ने अपनी प्रतिक्रि दी. उन्होंने कहा कि छात्रों की एकजुटता की जीत है.

गिरफ्तार प्रदर्शनकारी जब तक घर नहीं पहुंचते, तब तक लड़ाई जारी रहेगी

देर रात प्रभात खबर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले का स्वागत है. लेकिन जब तक गिरफ्तार हुए छात्र घर तक नहीं पहुंच जाते तब यानी 30 जुलाई तक ग्राउंड पर कैंपेन जारी रहेगा. आगे बताया कि सरकार के नोटिस को प्राथमिकता पर रख पुलिस गिरफ्तार सभी छात्रों को जल्द जल्द से रिहा करें. बातचीत में बताया कि छात्रों का प्रदर्शन सरकार में डर का माहौल है. पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई पर भड‍़क उठी.

पीड़ित प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है आइसा

नेहा बोरा ने बताया कि गिरफ्तार छात्रों के साथ आइस पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा. जब तक सभी छात्र अपने-अपने घर नहीं चले जाते तब तक उनके लिए कानूनन लड़ाइ लड़ी जाएगी.

आगे बताया कि बेऊर जेल में बंद प्रदर्शकारियों पर भेदभाव की जा रहा है. जिन पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की गयी है. उन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, बिहार सरकार वापस लेगी दर्ज FIR, जल्द होंगे रिहा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >