बिहार-झारखंड के इनामी नक्सली पिंटू राणा, पत्नी करुणा समेत तीन दुर्दांत नक्सलियों के सरेंडर की चर्चा

बिहार-झारखंड का आतंक कुख्यात नक्सली पिंटू राणा के सरेंडर की चर्चा तेज है. साथ ही पिंटू राणा की नक्सली पत्नी व एक अन्य नक्सली के सरेंडर की बात सामने आ रही है.

बिहार-झारखंड व छत्तीसगढ़ तक अपने आतंक का जाल फैलाने वाले दुर्दांत नक्सली पिंटू राणा व उसकी हार्डकोर नक्सली पत्नी समेत तीन के सरेंडर की चर्चा तेज है. प्रभात खबर ने पूर्व में छापे अपने खबर में यह दावा किया था कि जल्द ही एक बड़ा नक्सली कमांडर सरेंडर करने वाला है. प्रभात खबर की इस सूचना पर मुहर लगती दिख रही है. पिंटू राणा पर बिहार और झारखंड दोनों राज्यों ने इनाम रखा है.

पिंटु राणा का आतंक बिहार के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी रहा है. नक्सली संगठन में उसका कद काफी बड़ा रहा है. जानकारी के मुताबिक, झारखंड में पिंटू राणा के ऊपर 5 लाख तो बिहार में 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

बताया जा रहा है कि पिंटू राणा की पत्नी भी दुर्दांत नक्सली है और उसपर भी भारी इनाम घोषित है. जानकारी के मुताबिक, पिंटू राणा की पत्नी करुणा ने भी सरेंडर किया है. कुल 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, ऐसी चर्चा है.

बता दें कि बीते 15 जुलाई को प्रभात खबर ने इस खबर को छापा था कि जल्द ही एक बड़ा नक्सली कमांडर सरेंडर कर सकता है. इस खबर पर आज मुहर लगती दिख रही है. जल्द ही इसकी पुष्टि की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >