पटना: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर FDDI बिहटा में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस, छात्र-छात्राओं व फैकल्टी ने दिखाया खेल कौशल

FDDI पटना परिसर में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

National Sports Day 2026: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), पटना (बिहटा) परिसर में महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की पावन जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एफडीडीआई पटना के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया.

ध्यानचंद का जीवन अनुशासन और समर्पण की मिसाल: कार्यकारी निदेशक

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार ने मेजर ध्यानचंद के ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका असाधारण जीवन, कठोर अनुशासन, अटूट समर्पण और खेल के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनाएं. उन्होंने आगे कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें सिखाता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से वैश्विक पटल पर अमिट पहचान बनाई जा सकती है.

बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और शतरंज में दिखा शानदार मुकाबला

उद्घाटन सत्र के उपरांत संस्थान परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और शतरंज जैसी प्रमुख खेल स्पर्धाएं शामिल रहीं.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी सदस्यों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

प्रतियोगिताओं में एफडीडीआई पटना के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के साथ-साथ फैकल्टी मेंबर्स और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी मैदान में उतरकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे दिन चले इन मुकाबलों के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच गजब का उत्साह, ऊर्जा और स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

Also Read: पटना के दो प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद लोगों को होंगे ये 4 बड़े फायदे, अब पटना से गया - जहानाबाद की दूरी होगी कम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >