मसौढ़ी में नदौल और छाता ओपी शुरू, गांवों तक पहुंचेगी पुलिस, मजबूत होगी कानून-व्यवस्था

मसौढ़ी प्रखंड में नदौल और छाता में नए पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) शुरू किए गए हैं। इससे एनएच-22 की सुरक्षा और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की त्वरित सेवा सुनिश्चित होगी।

Patna News : मसौढ़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मसौढ़ी प्रखंड के नदौल और छाता में सोमवार को नए पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) की शुरुआत की गई. नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने फीता काटकर दोनों ओपी का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद ओपी परिसर में पौधरोपण भी किया गया. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दोनों ओपी का गठन किया गया है. इससे पहले इन दोनों ओपी के अंतर्गत आने वाली पंचायतें मसौढ़ी थाना क्षेत्र के अधीन थीं.

नदौल ओपी के अधीन पांच पंचायतें

नदौल ओपी के गठन से एनएच-22 के बड़े हिस्से की पुलिस निगरानी मजबूत होगी. नदौल, रेवां, बेर्रा, तिनेरी और भैसवां पंचायतों को इसके क्षेत्र में शामिल किया गया है. यह इलाका पटना-गया एनएच-22 से जुड़ा है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है. ओपी की स्थापना से सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, यातायात नियंत्रण, आपराधिक गतिविधियों पर नजर और आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच तेज होने की उम्मीद है.

नदौल ओपी की कमान पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार को सौंपी गई है. वह पूर्व में मसौढ़ी थाने में पदस्थापित थे.

चार पंचायतों में मजबूत होगी पुलिसिंग

छाता ओपी के गठन से शाहाबाद, खरांट, चरमा और कराय पंचायतों में पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी. छाता ओपी का प्रभार पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण मंडल को दिया गया है. नए ओपी के शुरू होने से इन क्षेत्रों के लोगों को छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना देने और पुलिस सहायता के लिए दूर स्थित थाने पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

स्थानीय स्तर पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से अपराध नियंत्रण और घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई को भी बल मिलेगा.

एनएच-22 की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

उद्घाटन के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने कहा कि दोनों ओपी के संचालन से विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी. विशेषकर एनएच-22 पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में नदौल ओपी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय और संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल, मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती समेत विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >